कोरोना के साथ ही अब बाढ़ ने तोडी बिहार की कमार... 74 लाख परिवारों पर दिखा असर....

कोरोना के साथ ही अब बाढ़ ने तोडी बिहार की कमार... 74 लाख परिवारों पर दिखा असर....



|ब्यूरो•पटना|शशी रंजन सिंह|
बिहार इस समय एक तरफ तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण तो दूसरी तरफ बाढ़ की मार झेल रहा है, बिहार में जुलाई के महीने में तेजी के साथ संक्रमण फैला और अब तक राज्य में संक्रमितों की संख्या 82,741 हो गई है राज्य में संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 21 और व्यक्ति की मौत हो गयी अब तक 450 मरीजों की मौत हो चुकी है! बिहार में बाढ़ से 16 जिलों की 74 लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई है और अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है. आपदा प्रबंधन विभाग से सोमवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाढ़ से दरभंगा जिले में सबसे अधिक दस लोगों, मुजफ्फरपुर में छह, पश्चिम चंपारण में चार तथा सारण एवं सिवान में दो-दो लोगों की मौत हो चकी है . बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, खगडिया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा एवं सहरसा जिले बाढ़ से प्रभावित हैं!

 इन जिलों के 126 प्रखंडों की 1240 पंचायतों में 74 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित है. बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन प्रभावित हैं. इन जिलों के 126 प्रखंडों की 1240 पंचायतों में 74 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित है! बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 1239 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है, दरभंगा जिला में सबसे अधिक 15 प्रखंडों की 220 पंचायतों में बीस लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है!!!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2


Advertise under the article