बलरामपुर:-नीलगाय को मारने के बाद दावत उड़ाने की थी तैयारी, 21 आरोपी गिरफ्तार जानें पुरी ख़बर..

बलरामपुर:-नीलगाय को मारने के बाद दावत उड़ाने की थी तैयारी, 21 आरोपी गिरफ्तार जानें पुरी ख़बर..


|ब्युरो•बलरामपुर|विनोद कुमार|
वन विभाग ने की कार्यवाही, नीलगाय के अवशेष व औजार बरामद:-
वन परिक्षेत्र चांदो अंतर्गत ग्राम पंचायत पुटसुरा के जंगल में ग्रामीणों द्वारा एक नीलगाय को मारने के बाद उसके मांस का बंटवारा कर दावत उड़ाने की तैयारी की जा रही थी मगर इस बीच यह जानकारी वन विभाग के उच्चाधिकारियों को मिल गयी जिसके बाद विभागीय टीम ने छापामार कार्यवाही कर 21 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चार भरमार बंदूक , सहित 
मौके पर ही नीलगाय के अवशेष नीलगाय के मांस तथा घटना में प्रयुक्त औजार जैसा टांगी बारूद, छर्रा तथा पोटाश भी मिले जिसे जप्त कर लिया गया।

इस कार्यवाही में चांदो वन परिक्षेत्राधिकारी राजेश्वर प्रसाद, बलरामपुर वनपरिक्षेत्राधिकारी आर.एस. श्रीवास्तव, अनिल पैकरा, अनिल सिंह, सुरेश सरदार, प्रहलाद तिवारी, अजीत कुजूर, धनसाय, राजेश कुमार सक्रिय रहे।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नीलगाय को मारने के बाद उन्होंनें उसके मांस को अन्य लोगों को भी खाने के लिये वांट दिया मिली जानकारी के अनुसार कल है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर वन विभाग की टीम ने आज बिरान, बुधराम, सोनी, नरेश, मुद्रिका, विशेश्वर, सहज, बोदल, संतकुमार, विक्रम, श्याम, सुन्दर, महेश, रामपतन, मनलाल, अरूण, सूखन, लोदार को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम 1972 की धारा 9,50,51(1),52,57 ,134, 39 द के तहत अपराध दर्ज।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2


Advertise under the article