अनलॉक 3.0 के दिशा निर्देश हुए जारी... जानिए क्या क्या बदलेगा इस बार...

अनलॉक 3.0 के दिशा निर्देश हुए जारी... जानिए क्या क्या बदलेगा इस बार...

|ब्यूरो•न्यूज़|भारत|
आज बुधवार को केंद्र शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ व्यापक परामर्श के बाद यह निर्णय गया लिया है कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगी, दूसरी तरफ 31 अगस्त 2020 तक कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाएगा! दिशा निर्देश में कहा गया हैं की 5 अगस्त से रात से लगने वाले कर्फ्यू को हटा दिया जायेगा! सरकार नें जिम पर लगी पाबन्दी भी हटाने का फैसला किया है! 
सरकार ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किए जाएंगे! इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन भी करना होगा! वहीं वंदे भारत मिशन के तहत सीमित संख्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा की इजाजत दी गई है! अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर सरकार ने बाद में फैसला लेने की बात कही है! 
वहीं देश में मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, सामाजिक-राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक व धार्मिक कार्य पर पाबंदी जारी अब भी जारी रहेगी!!!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2


Advertise under the article