लड़की भगाने के चक्कर में लड़का पहुंचा... पुलिस ने 24 घंटे में पहुँचाया...

लड़की भगाने के चक्कर में लड़का पहुंचा... पुलिस ने 24 घंटे में पहुँचाया...



|ब्यूरो•रायपुर।से✍️सत्यम साहू|
लखनपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत कुन्नी पुलिस चौकी में एक नाबालिक लड़की  को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में युवक के खिलाफ कार्यवाही की  गयी है, 
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अरगोती खड़गंवापारा में निवासरत रतनी बाई पति स्व बिहानो चौहान उम्र 55 वर्ष ने अपने 16 वर्षीय नातिन के साथ निवास करती है जहां 24 जुलाई  दोपहर 3 बजे से उक्त  लड़की अपने निवास से बिना किसी को सूचना दिए गायब थी जहां परिवारजनों के द्वारा लगातार उक्त लड़की की खोजबीन भी की गई।

बहुत खोजबीन करने के बाद भी पता नही चलने पर  रतनी बाई ने कुन्नी चौकी आकर 4 अगस्त को गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई साथ ही ग्राम कोरजा निवासी महेश चौहान के ऊपर संदेह व्यक्त किया।वहीं जांच के दौरान संदेह के आधार जांच कार्यवाही में आरोपी के पास के लड़की बरामद की गयी जिसके बाद पुलिस द्वारा धारा 363 भा.द.स. के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया तथा लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया!!!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2


Advertise under the article