प्रदेश में कोरोना का कहर अब भी जारी... देर रात प्रदेश में 74 नये कोरोना पॉजिटीव मरीजों की हुई  पहचान...

प्रदेश में कोरोना का कहर अब भी जारी... देर रात प्रदेश में 74 नये कोरोना पॉजिटीव मरीजों की हुई पहचान...



|ब्यूरों•सूरजपुर| से✍️अविनाश कुमार|
प्रदेश में कोरोना का कहर अब भी जारी है, कल देर रात प्रदेश में कुल नए 74 कोरोना से पीड़ित पॉजिटीव मरीजों की पहचान की गई, जिसमें जिला रायपुर से 52, राजनांदगांव से 14, बिलासपुर से 04, बालोद व कोरिया से 02-02 है।आज पाए गए पॉजिटीव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है। 

छ.ग. प्रांत के विभिन्न जिलों के पूर्व में भेजे गए सैम्पल्स जिनकी रिपोर्ट आज प्राप्त हुई है, उन 32 पॉजीटिव मरीजों की जानकारी आज अपडेट बुलेटिन में शामिल की गई है। (जिला दंतेवाड़ा से 17 व गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 15)। उल्लेखनीय है कि समस्त धनात्मक प्रकरणों पर कोरोना नियंत्रण एवं उपचार संबंधी गतिविधियां स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्व से ही आरंभ की जा चुकी है। 

दिनांक 30.07.2020 को सड्डू रायपुर निवासी पुरूष को एम्स, रायपुर में मृत अवस्था में लाया गया था, मृतक को एक दिवस पूर्व से छाती तथा पेट में दर्द की शिकायत थी, मृतक का सैम्पल कोविड पॉजीटिव पाया गया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2


Advertise under the article