पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान के पिता का मुंबई में निधन, काफी समय से थे बीमार

पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान के पिता का मुंबई में निधन, काफी समय से थे बीमार

पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान के पिता का मुंबई में निधन, काफी समय से थे बीमार.,.,.


  शिवराज सिंह के स्व. पिता जी 


|अविनाश यादव| संपादक|


मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान का आज निधन हो गया. वो काफी समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई में उनका इलाज चल रहा था. स्व प्रेम सिंह का मुंबई में ही निधन हुआ.

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान नहीं रहे. उनके निधन की ख़बर मिलते ही शिवराज सिंह चौहान मुंबई के लिए रवाना हो गए. प्रेम सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे. कुछ दिन पहले ही उन्हें मुंबई रैफर किया गया था. वहां उनका इलाज चल रहा था. उन्होंने मुंबई में ही आख़िरी सांस ली.पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने ट्वीट कर उनके निधन की खबर दी है.



कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान के पिता के निघन पर शोक व्यक्त कर परिवार के प्रति संवेदना जताई है. सीएम कमलनाथ ने अपना शोक संदेश ट्वीट किया है.


परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।
दुख की इस घड़ी में हम सभी परिवार के साथ।
ईश्वर मृत आत्मा को अपने श्रीचरणो में स्थान व परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।


                        •    N   •     E   •    W   •    S     •

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2


Advertise under the article